राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

उत्तराखंड के इन शिक्षकों को किया जाएगा शिक्षक दिवस पर सम्मानित।

 


All India tv news। इस साल उत्तराखंड के 17 शिक्षकों को शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन में शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन 17 चयनित शिक्षकों की लिस्ट में 10 शिक्षक प्रारंभिक शिक्षा से, 06 शिक्षक माध्यमिक शिक्षा से व 01 शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान से सम्मलित हैं। इन सभी चयनित शिक्षकों को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इस सम्मान समारोह के अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी व शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत भी उपस्थित होंगें। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी के मुताबिक शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2022 की घोषणा विभाग द्वारा इस साल फरवरी माह में कर दी गई थी। अब कल शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित समारोह में इन सभी शिक्षकों को पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा।

प्रारंभिक शिक्षा से सम्मानित होने वाले शिक्षकों में आशा बुडाकोटी (पौड़ी गढ़वाल),  संजय कुमार कुकसाल (उत्तरकाशी), ऊषा गौड़ ( देहरादून), संजय कुमार (हरिद्वार), उत्तम सिंह राणा   (टिहरी) ,  रवीश चंद्र पंचौली (चंपावत), सुरेश चंद्र सती (बागेश्वर), गंगा आर्य (पिथौरागढ़), डाॅ. आशा बिष्ट (नैनीताल) शामिल हैं और माध्यमिक शिक्षा से लोकेंद्रपाल सिंह (उत्तरकाशी), संजय कुमार (देहरादून), दमयंती चंद (पिथौरागढ़), त्रिभुवन चंद (बागेश्वर),  डाॅ. प्रभाकर जोशी (अल्मोड़ा), निर्मल कुमार (ऊधमसिंह नगर) के अतिरिक्त निर्मल कुमार व डाॅ. शैलेंद्र सिंह धपोला प्रशिक्षण संस्थान से शामिल किया गया है। 

Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े।