expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

अल्मोड़ा में भारी बारिश का तांडव: कल 2 सितंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, DM ने जारी किए आदेश!


All India tv news। इस वक्त की एक बहुत बड़ी और महत्वपूर्ण खबर उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से आ रही है। पहाड़ों पर हो रही लगातार भारी बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग की गंभीर चेतावनी को देखते हुए अल्मोड़ा के जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर एक बड़ा फैसला लिया है।

जिले के भीतर
कल यानी 2 सितम्बर को सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी स्कूल (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनबाड़ी केंद्र पूरी तरह से बंद रहेंगे। 
प्रशासन ने यह फैसला बच्चों को किसी भी संभावित खतरे से बचाने के लिए लिया है। भारी बारिश के कारण पहाड़ों में भूस्खलन, सड़कों पर मलबा आने और जलभराव का खतरा लगातार बना हुआ है। डीएम ने साफ तौर पर निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूल इस आदेश का कड़ाई से पालन करें।
आइए आपको बताते हैं कि जिलाधिकारी ने आपात बैठक कर अधिकारियों को क्या-क्या कड़े निर्देश दिए हैं:-
  • निर्माण कार्यों पर तुरंत रोक:- जिले में चल रहे उन सभी निर्माण कार्यों को तत्काल रोक दिया गया है जिनमें खुदाई या भू-कटाव शामिल है।
  • सड़कों पर JCB तैनात:- संवेदनशील और मुख्य मार्गों पर मलबे की वजह से रास्ते बंद न हों, इसके लिए जेसीबी मशीनों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है।
  • अस्पताल और एम्बुलेंस अलर्ट:- स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में दवाइयां और एम्बुलेंस सेवाएं पूरी तरह तैयार रहें।
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि वे नदी-नालों के पास जाने से बचें और बेहद जरूरी होने पर ही यात्रा करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.