expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

भारी बारिश का अलर्ट: इस जिले में 3 सितंबर को सभी स्कूल-कॉलेज बंद, DM ने जारी किया आदेश।


All India tv news। अल्मोड़ा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने कल यानी 3 सितंबर को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। 


जिला अधिकारी / अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अल्मोड़ा, अंशुल सिंह द्वारा जारी आदेश संख्या 3108 / आ0प्र0प्रा0 / मौ0चेता0 / 2026-27, दिनांक 02 सितंबर 2026 के अनुसार यह फैसला लिया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 3 सितंबर 2026 को भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। वर्तमान में हो रही वर्षा के कारण भूस्खलन, त्वरित बाढ़, बोल्डर गिरना, जल भराव और सड़क मार्ग बंद जैसी घटनाओं को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है। आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 30(2) के तहत यह आदेश जारी किया गया है।

कल क्या-क्या बंद रहेगा?

- समस्त शासकीय / अशासकीय / निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक)

- सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध समस्त महाविद्यालय

- समस्त राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI)

- समस्त पॉलीटेक्निक संस्थान

- समस्त आंगनबाड़ी केंद्र

आदेश में साफ कहा गया है कि 03 सितंबर 2026 को 1 दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है। सभी प्रधानाचार्यों और अधिकारियों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

तो अगर आप अल्मोड़ा में रहते हैं तो ध्यान दें, कल अपने बच्चों को स्कूल न भेजें। भारी बारिश में घर पर ही सुरक्षित रहें। प्रशासन की ओर से लोगों से भी अपील की गई है कि अनावश्यक रूप से पहाड़ी रास्तों पर सफर न करें। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.