All India tv news। अल्मोड़ा जिले के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र सल्ट के विधायक महेश जीना एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं। विश्व हिंदू परिषद के साथ चल रहे उनके विवाद के चलते आज अल्मोड़ा के शिखर चौराहे पर उनका पुतला दहन किया गया। विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं के अनुसार ये पुतला दहन विधायक द्वारा विहिप के कार्यकर्ताओं के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के विरोध में किया गया है। उन्होंने विधायक से विहिप के कार्यकर्ताओं से माफी मांगने की मांग भी की है।
आज शुक्रवार को विहिप कार्यकर्ताओं द्वारा अल्मोड़ा के शिखर चौराहे पर सल्ट विधायक महेश जीना का पुतला दहन किया गया। विहिप कार्यकर्ताओं ने अपने वक्तव्य में कहा किकि सल्ट विधायक को एक जनप्रतिनिधी होने के नाते इस तरह की अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने विधायक जीना को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें अपने बयान पर विहिप के जिला व प्रांत पदाधिकारियों से माफी मांगनी चाहिए और यदि उन्होंने ऐसा नहीं किया तो विश्व हिंदू परिषद उनके खिलाफ पूरे प्रदेश में आंदोलन करने पर मजबूर होगा।
अल्मोड़ा में हुए इस पुतला दहन के कार्यक्रम में प्रांत सह सेवा प्रमुख मंगल सिंह बिष्ट, विजय सिंह सिराडी, प्रकाश चंद्र लोहनी, गोविंद कनवाल, भूपाल मेहता, विकास पोखरिया, सागर और शिवम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Follow us on👇