expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राजकीय महाविद्यालय तल्ला सल्ट में नशा मुक्त देवभूमि के लिए जन-जागरूकता रैली का आयोजन।

 

 


All India tv news। अल्मोड़ा जिले के सल्ट ब्लॉक के राजकीय महाविद्यालय, तल्ला सल्ट में आज 02 अप्रैल 2025 को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गठित 'एण्टी ड्रग सेल' द्वारा नशा मुक्त भारत के तहत ग्राम नेवलगाँव में नशा मुक्त देवभूमि के लिए जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया। 

रैली के आरंभ में सेल के नोडल अधिकारी डॉ. गिरीश चन्द्र द्वारा छात्र-छात्राओं को नशे के विविध रूपों व उनसे होने वाली बिमारियों से अवगत कराया गया। इस रैली में छात्र- छात्राओं द्वारा नशा-विरोधी पोस्टर व स्लोगन के माध्यम से ग्रामीणों में जन-चेतना का प्रचार-प्रसार किया। 

इस रैली में महाविद्यालय के प्राध्यापकों व छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। साथ ही उनके द्वारा अपने आस-पास के क्षेत्रों में नशा विरोधी अभियान के लिए आवश्यक गतिविधियाँ करने के लिए प्रतिबद्धता दिखाई गई । 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.