expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

सल्ट के महेश्वर मेहरा ने दायित्व मिलने पर किया सीएम धामी का आभार व्यक्त।



All India tv news। सल्ट में बीजेपी के वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ता महेश्वर सिंह मेहरा को धामी सरकार द्वारा मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान चाय विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया है। महेश्वर मेहरा ने उन्हें यह दायित्व दिए जाने पर सीएम धामी को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया है। मेहरा को चाय विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाये जाने पर उनके समर्थकों द्वारा खुशी जताई गई है। 

महेश्वर मेहरा ने कहा कि सरकार द्वारा उन्हें जो दायित्व दिया गया है, वे उसका पूरी ईमानदारी निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश में चाय उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही लोगों को रोजगार देने के क्षेत्र में भी प्राथमिकता से कार्य करेंगे। 

आपको बता दें कि महेश्वर मेहरा भारतीय जनता पार्टी के काफी पुराने कार्य कर्ता हैं। उन्होने सल्ट में बीजेपी को मजबूत रखने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.