expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

नंदा देवी राजजात यात्रा का जायजा लेने पहुँचे सीएम धामी।

 


All India tv news ।‌ वर्ष 2026 में संभावित राजजात यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने सीएम धामी यात्रा के अंतिम आबादी वाले पड़ाव वाण गांव पहुंचे। 

आगामी 14 माह बाद संभावित नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियां शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को लाटू मंदिर के कपाटोद्घाटन के अवसर पर देवाल के वाण पहुंचकर वहां यात्रा की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों, राजजात आयोजक समिति और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

आपको बता दें कि मां नंदा देवी राजजात यात्रा 280 किमी की लंबी पैदल धार्मिक यात्रा है। जो नौटी से शुरू होकर होमकुंड तक जाती है। इस यात्रा में गढ़वाल और कुमाऊं से सैकड़ों देव छांतोलियां और निशान मां नंदा को विदा करने हिमालय तक जाते हैं। जिसकी अगुवानी चौसिंगा खाडू करता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.