All India tv news। नैनीताल जिले के लालकुआं स्थित बिंदुखत्ता में आगामी 12 जनवरी से पांच दिवसीय भव्य उत्तरायणी कौतिक मेले का आयोजन होने जा रहा है। इस दौरान मेले में विभिन्न प्रकार की खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की धूम रहेगी। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी 10 जनवरी तक ही अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं।
बिंदुखत्ता क्षेत्र में लगने वाला यह मेला स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र होता है, जिसमें उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिलती है। मेले का विधिवत शुभारंभ 12 जनवरी को होगा और यह 16 जनवरी तक चलेगा।
समिति ने सभी इच्छुक कलाकारों, खिलाड़ियों और प्रतिभागियों से अपील की है कि वे आज शाम तक हर हाल में अपना पंजीकरण सुनिश्चित कर लें, क्योंकि इसके बाद किसी भी फॉर्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

