expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: इन जिलों में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद।


देहरादून।
उत्तराखंड में मौसम के बदलते मिजाज और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए शासन-प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड पर आ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून (IMD) द्वारा जारी भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर कल, यानी 31 अगस्त को राज्य के चार प्रमुख जिलों—देहरादून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, गैर-शासकीय, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। 
इस वक्त की बड़ी खबर उत्तराखंड से आ रही है, जहाँ मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के इस ऑरेंज अलर्ट के बाद बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए जिला प्रशासनों ने बड़ा फैसला लिया है। कल यानी 31 अगस्त को देहरादून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर जिलों के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों पर यह आदेश पूरी तरह लागू होगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.