expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

अल्मोड़ा ब्रेकिंग: सल्ट क्षेत्र पंचायत की बैठक 8 सितंबर को, 20 विभाग देंगे हिसाब।


All India tv news। अल्मोड़ा जिले के सल्ट विकासखंड से बड़ी खबर। क्षेत्र पंचायत सल्ट की बैठक 8 सितंबर को होने जा रही है, जिसमें विकास कार्यों को लेकर बड़े फैसले लिए जाएंगे।

जिला अधिकारी अल्मोड़ा के कार्यालय पत्र संख्या  1797 / ग्रा0सा0 / क्षेत्र पंचायत / रोस्टर / 2026-27, दिनांक 23.03.2026  के निर्देश के क्रम में क्षेत्र पंचायत सल्ट की बैठक आहूत की गई है।

यह बैठक  08 सितम्बर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से विकास खण्ड मुख्यालय सभागार में होगी। बैठक की अध्यक्षता माननीय अध्यक्ष / प्रमुख क्षेत्र पंचायत सल्ट, कंचन रावत द्वारा की जाएगी। 

बैठक का एजेंडा जारी कर दिया गया है। जिसमें 20 विभागों के कार्यों की समीक्षा समयबद्ध तरीके से होगी।

बैठक का पूरा एजेंडा इस प्रकार है: -

10.00 से 10.20 बजे:- पिछली कार्यवाही का वाचन। 

10.20 से 12.00 बजे:- विद्युत / उरेडा, शिक्षा विभाग, वन विभाग, स्वास्थ्य और लोक निर्माण विभाग। 

12.00 से 01.20 बजे:- खाद्य आपूर्ति, सी०एन०डी०एस०, पेयजल / जल संस्थान / स्वैप और बाल विकास। 

01.20 से 03.20 बजे:- मत्स्य, उद्यान, पशुपालन, कृषि, जलागम, रेशम, सिंचाई, समाज कल्याण, ग्रामीण निर्माण, ग्राम्य विकास / पंचायती राज। 

03.20 से 04.40 बजे:- सेवायोजन, उद्योग एवं युवा कल्याण, पर्यटन विभाग और अन्य बिंदु। 

महत्वपूर्ण नोट:- कार्यालय क्षेत्र पंचायत सल्ट द्वारा पत्रांक 804 / क्षेत्रपं0ब0 / 2026-27 दिनांक - 24/08/2026 के अनुसार सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों - जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों से अनुरोध किया गया है कि वे अपना परिचय पत्र साथ में लेकर आएं, तभी बैठक में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। साथ ही अपने प्रश्नों को क्रमानुसार बैठक से पूर्व प्रेषित करें।

इसकी सूचना सांसद अल्मोड़ा-पिथौरागढ़, विधायक सल्ट, जिलाधिकारी और सभी संबंधित अधिकारियों को भी भेज दी गई है।

सल्ट क्षेत्र के विकास के लिए यह बैठक बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब देखना होगा कि इस बैठक में कौन से बड़े फैसले लिए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.