मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में उन्होंने स्वयं स्वर्गीय अंकिता भंडारी के माता-पिता से मुलाकात की थी। इस दौरान बातचीत में उन्होंने राज्य सरकार से मामले की CBI जांच कराए जाने का अनुरोध किया था।
श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार अंकिता के माता-पिता के इस अनुरोध और उनकी भावनाओं का पूर्ण सम्मान करती है। इसी के मद्देनजर यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है कि इस जघन्य प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच CBI द्वारा की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

