expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

कालाढूंगी में रफ्तार का कहर: बेल का जूस बेच रहे 18 साल के मासूम को कार ने कुचला, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम।

 


All India tv news। नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। रामनगर रोड पर स्थित नयागांव वन विभाग चेक पोस्ट के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने सड़क किनारे बेल का जूस बेच रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे का विवरण:-

मृतक की पहचान: 18 वर्षीय अभिषेक सिंह, निवासी बरहैनी (जबरान), जिला ऊधमसिंह नगर।

कैसे हुआ हादसा:- चश्मदीदों के मुताबिक, कालाढूंगी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार दूसरी कार को ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई और सीधे अभिषेक के ठेले में जा घुसी।

टक्कर की तीव्रता:- टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जूस के ठेले के परखच्चे उड़ गए। ठेले को रौंदने के बाद कार पास के एक पेड़ से जा टकराई।

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत:-

हादसे के तुरंत बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल अभिषेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कालाढूंगी पहुंचाया। हालांकि, चोटें इतनी गंभीर थीं कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

पुलिस की कार्रवाई:-

कालाढूंगी पुलिस (SSI पंकज जोशी) ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस ने दबिश तेज कर दी है। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.