All India tv news। उत्तराखंड अपर पीसीएस परीक्षा का परिणाम जारी होते ही अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। क्षेत्र की होनहार बेटी रीतू बिष्ट ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रीतू का चयन वित्त विभाग में वित्त अधिकारी के पद पर हुआ है।
बधाई देने वालों का लगा तांता :-
रीतू बिष्ट की इस ऐतिहासिक सफलता से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे भिकियासैंण में जश्न का माहौल है। वह भिकियासैंण भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और 'नर सिंह वेंकट हॉल' के स्वामी दरबान बिष्ट व पूर्व ग्राम प्रधान मीना बिष्ट की सुपुत्री हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत :-
स्थानीय निवासियों का कहना है कि रीतू ने अपनी कड़ी मेहनत, अटूट लगन और दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी यह सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। हमारे न्यूज़ चैनल की ओर से रीतू बिष्ट और उनके पूरे सम्मानित परिवार को इस स्वर्णिम सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएं।

