All India tv news। रानीखेत विधानसभा के अंतर्गत विकासखंड भिकियासैंण से एक बेहद हर्ष और गौरव बढ़ाने वाली खबर सामने आ रही है। भिकियासैंण के वर्तमान ब्लॉक प्रमुख श्री दिगंबर डंगवाल जी के छोटे भाई श्री भगवत डंगवाल जी की धर्मपत्नी श्रीमती मोना डंगवाल ने उत्तराखंड अपर पीसीएस (Upper PCS) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। मोना डंगवाल का चयन राज्य कर अधिकारी (State Tax Officer) के प्रतिष्ठित पद पर हुआ है।
इस बड़ी कामयाबी की सूचना मिलते ही रानीखेत और भिकियासैंण क्षेत्र सहित पूरे परिवार में जश्न का माहौल है। परिजनों और क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं।
परिश्रम और लगन का मिला प्रतिफल:-
श्रीमती मोना डंगवाल की यह उल्लेखनीय उपलब्धि उनके वर्षों के कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प, अटूट लगन और समर्पण का प्रतिफल है। विपरीत परिस्थितियों के बीच भी अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहकर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है, जो आज की युवा पीढ़ी, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों और बहुओं के लिए एक महान प्रेरणास्रोत है।

बधाइयों का तांता:-
मोना डंगवाल के राज्य कर अधिकारी बनने पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने खुशी जाहिर की है। हमारे न्यूज़ चैनल" ऑल इंडिया टीवी न्यूज " की ओर से भी श्रीमती मोना डंगवाल, ब्लॉक प्रमुख श्री दिगंबर डंगवाल जी और उनके पूरे परिवार को इस ऐतिहासिक सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं।