expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

अल्मोड़ा: गांजा तस्करी से खरीदी गई कार जब्त, गैंगस्टर एक्ट में पुलिस की बड़ी कार्रवाई।


 All India tv news। अल्मोड़ा:- जनपद अल्मोड़ा में नशा तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गांजा तस्करी से अर्जित धन से खरीदी गई एक स्विफ्ट डिजायर कार को जब्त कर लिया है।

क्या है पूरा मामला :-

पुलिस के अनुसार, 1 फरवरी 2025 को थाना भतरौजखान पुलिस ने वाहन संख्या UK04-R-5051 स्विफ्ट डिजायर से 42.515 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया था। इस मामले में तीन आरोपियों जीवन आर्या उर्फ जग्गू, रोहित कुमार और भूपेश कुमार उर्फ बॉबी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की गई। विवेचना में सामने आया कि आरोपी भूपेश कुमार उर्फ बॉबी ने मादक पदार्थों की तस्करी से प्राप्त आय से चल संपत्ति अर्जित की थी।

गैंगस्टर एक्ट में हुई जब्ती :-

इसी आधार पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए पुलिस ने 9 जून 2026 को स्विफ्ट डिजायर कार को कुर्क/जब्त कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस का संदेश:- अल्मोड़ा पुलिस नशा मुक्त समाज के लिए प्रतिबद्ध है। अवैध नशा कारोबार से जुड़े लोगों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.