expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा; पहाड़ी से गिरे भारी बोल्डर, घोड़ा संचालक की मौत, राजस्थान का यात्री गंभीर घायल!

 


All India tv news। "उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से इस वक्त की बेहद दुखद और बड़ी खबर सामने आ रही है। बाबा केदारनाथ के पैदल यात्रा मार्ग पर एक हृदयविदारक हादसा हुआ है। आज दोपहर करीब 3 बजे जंगलचट्टी के निकट चीरबासा हेलीपैड के पास ऊपरी पहाड़ी से अचानक बड़े-बड़े पत्थर और भारी बोल्डर गिरने लगे। इस अचानक हुए भूस्खलन की चपेट में आने से एक स्थानीय घोड़ा संचालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।"
घटना का विवरण :-
  • मृतक की पहचान: हादसे में जान गंवाने वाले स्थानीय घोड़ा संचालक की पहचान रुद्रप्रयाग के बड़ासू निवासी 23 वर्षीय देवेश सिंह के रूप में हुई है।
  • घायल यात्री: घोड़े पर सवार श्रद्धालु की पहचान राजस्थान के उदयपुर निवासी विष्णु के रूप में हुई है, जो इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
  • रेस्क्यू ऑपरेशन: घटना की सूचना मिलते ही जंगलचट्टी में मुस्तैद पुलिस बल, डीडीआरएफ (DDRF), वाईएमएफ (YMF) और गौरीकुंड के सेक्टर अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने मलबे से घायल यात्री को निकालकर तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीकुंड पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रशासन की अपील :-
पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार मौसम खराब होने और बारिश के कारण पहाड़ियों के ऊपरी ढलान कमजोर हो रहे हैं, जिससे बोल्डर गिरने का खतरा बढ़ गया है। इस हादसे के बाद यात्रा मार्ग पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने केदारनाथ धाम आ रहे सभी श्रद्धालुओं से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है और संवेदनशील इलाकों में अनावश्यक रूप से न रुकने की हिदायत दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.