All India tv news। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उच्च न्यायालय नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों में समूह 'ग' के 398 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 22 जून 2026 से शुरू होंगे।
किन पदों पर होगी भर्ती :-
1. कनिष्ठ सहायक (सिविल न्यायालय):-230 पद, वेतनमान ₹21,700-₹69,100 (लेवल-03)
2. कनिष्ठ सहायक (कुटुम्ब न्यायालय):- 29 पद, वेतनमान ₹21,700-₹69,100 (लेवल-03)
3. आशुलिपिक ग्रेड-1/वैयक्तिक सहायक (सिविल न्यायालय):- 128 पद, वेतनमान ₹29,200-₹92,300 (लेवल-05)
4. आशुलिपिक ग्रेड-1/वैयक्तिक सहायक (कुटुम्ब न्यायालय):* 11 पद, वेतनमान ₹44,900-₹1,42,400 (लेवल-07)
महत्वपूर्ण तिथियां :-
विज्ञापन प्रकाशन:- 15 जून, 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू:- 22 जून, 2026
आवेदन की अंतिम तिथि:- 06 जुलाई, 2026
आवेदन में संशोधन: - 08 जुलाई से 10 जुलाई, 2026 तक
लिखित परीक्षा की अनंतिम तिथि:- 23 अगस्त, 2026
कैसे करें आवेदन :-
इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट http://www.sssc.uk.gov.in पर 06 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ हाईस्कूल प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की दोनों तरफ की कॉपी और आरक्षण प्रमाण-पत्र अपलोड करना अनिवार्य है।
आयोग द्वारा वस्तुनिष्ठ प्रकार की बहुविकल्पीय परीक्षा ऑफलाइन या ऑनलाइन मोड में कराई जाएगी। परीक्षा की संशोधित सूचना वेबसाइट, दैनिक समाचार पत्रों और SMS/Email से दी जाएगी। प्रवेश पत्र डाक से नहीं भेजे जाएंगे, अभ्यर्थी वेबसाइट से डाउनलोड करें।
अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट http://www.sssc.uk.gov.in या E-mail: chayanayog@gmail.com पर संपर्क करें।

