क्या आपकी जेब में रखे नोट पानी में भीगकर गल जाते हैं? या बार-बार मुड़ने से फट जाते हैं? तो अब इस टेंशन को भूल जाइए! क्योंकि बहुत जल्द आपकी जेब में ऐसे नोट आने वाले हैं, जिन्हें न तो पानी गला पाएगा और न ही मिट्टी खराब कर पाएगी।
भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI देश की करेंसी में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव करने जा रहा है। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने संकेत दिए हैं कि अगर मौजूदा परीक्षण पूरी तरह सफल रहते हैं, तो अप्रैल-मई 2027 से देश में पहली बार पॉलीमर यानी प्लास्टिक के नोट चलन में आ जाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, देश में अप्रैल-मई 2027 से पहली बार पॉलीमर (प्लास्टिक) के करेंसी नोटों की शुरुआत हो सकती है। सफल परीक्षणों के बाद, सबसे पहले कम मूल्य वाले ₹10 और ₹20 के नोट प्लास्टिक में जारी किए जाएंगे।
ये नए नोट पानी और मिट्टी से पूरी तरह सुरक्षित होंगे। इनकी लाइफ साधारण कागजी नोटों के मुकाबले काफी लंबी होगी और ये करीब 30 साल तक बिना फटे या खराब हुए चलन में बने रह सकते हैं।

