All India tv news। अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के युवाओं और महिलाओं के लिए स्वरोजगार अपनाने का एक बेहतरीन मौका सामने आया है। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), हवालबाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न प्रकार के नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर कौशल विकास को बढ़ावा देना और बेरोजगारी को कम करना है।
- टेक्निकल स्किल्स: प्लंबिंग और विद्युत उपकरण मरम्मत।
- क्रिएटिव फील्ड: फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी।
- कृषि एवं पशुपालन: डेयरी फार्मिंग, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन और पॉलीहाउस खेती।
- घरेलू उद्योग व अन्य: ब्यूटीशियन, जूट उत्पाद और अगरबत्ती निर्माण।
पात्रता और मुख्य शर्तें:-
- आयु सीमा: आवेदक की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- सुविधाएं: चयनित अभ्यर्थियों को संस्थान में रहने और खाने की नि:शुल्क आवासीय सुविधा दी जाएगी।
- योग्यता: स्वरोजगार करने के इच्छुक सभी पात्र युवा और महिलाएं इसमें आवेदन कर सकते हैं।
यदि आप भी अपनी रुचि के अनुसार हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं, तो आवश्यक दस्तावेजों के साथ RSETI हवालबाग में जल्द से जल्द संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।


