expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

चकराता के लकी रावत का वैश्विक मंच पर कमाल, 'आइस ब्रेकर ऑफ नॉलेज' अभियान में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व।

 


All India tv news। देहरादून:
उत्तराखंड के पहाड़ी आंचल चकराता से एक बेहद गर्वित करने वाली खबर सामने आई है। सीमित संसाधनों और विपरीत परिस्थितियों के बीच अपनी मेधा का लोहा मनवाते हुए, स्थानीय छात्र लकी रावत अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं।
चकराता स्थित सेपियंस स्कूल में कक्षा 10 के छात्र लकी रावत का चयन प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक एवं शैक्षिक अभियान ‘आइस ब्रेकर ऑफ नॉलेज’ के लिए हुआ है। इस वैश्विक अभियान की खास बात यह है कि इसमें दुनिया भर के कुल 22 देशों से 14 से 16 वर्ष आयु वर्ग के मेधावी छात्रों को चुना गया है। बेहद कड़े मुकाबले के बीच, प्रत्येक देश से केवल एक छात्र को ही इस अभियान का हिस्सा बनने का गौरव प्राप्त हुआ है।
इस सूची में पूरे भारत से इकलौते छात्र प्रतिनिधि के रूप में जगह बनाकर लकी रावत ने न सिर्फ उत्तराखंड का मान बढ़ाया है, बल्कि देश का नाम भी रोशन किया है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से उनके परिवार, विद्यालय और पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.