expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बंपर मौका: SSC CHSL 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 2536 पदों पर भर्ती।


All India tv news। केंद्र सरकार में नौकरी का सपना देख रहे 12वीं पास युवाओं के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी। कर्मचारी चयन आयोग, SSC ने CHSL 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

SSC CHSL 2026 - कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा का इंतजार खत्म हुआ। SSC ने लगभग 2,536 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

कौन-कौन से पदों पर होगी भर्ती?

- लोअर डिवीजन क्लर्क / जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (LDC/JSA)

- डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)

- डेटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड 'A'

महत्वपूर्ण तिथियां:-

- आवेदन शुरू: 7 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं

- अंतिम तिथि: 7 अक्टूबर 2026 की रात 11 बजे तक

योग्यता :-

- शैक्षिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास। DEO Grade A के लिए साइंस स्ट्रीम में 12वीं में गणित होना जरूरी है।

- उम्र सीमा: 18 से 27 वर्ष

केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में नौकरी पाने का यह 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका है।

इच्छुक उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट http://ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.