expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

उत्तराखंड की 12 साल की बेटी का कमाल: सनाया भंडारी ने तीरंदाजी में जीता नेशनल गोल्ड


All India tv news। आज हम आपको पहाड़ की एक ऐसी लिटिल चैंपियन से मिलाने जा रहे हैं जिसने मात्र 12 साल की उम्र में पूरे देश में उत्तराखंड का नाम रोशन कर दिया है। हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड की बेटी सनाया भंडारी की। मात्र 12 साल की उम्र में सनाया ने तीरंदाजी में नेशनल लेवल पर गोल्ड मेडल जीतकर कमाल कर दिया है।

 हाथ में धनुष और आंखों में लक्ष्य के साथ इतनी छोटी उम्र में इतना बड़ा फोकस और आत्मविश्वास देखकर हर कोई हैरान है। नेशनल चैंपियनशिप में देशभर के बड़े-बड़े खिलाड़ियों के बीच सनाया ने अपनी सटीक निशानेबाजी से गोल्ड अपने नाम किया।

पहाड़ की इस बेटी की सफलता के पीछे उसके माता-पिता की मेहनत, कोच की लगन और सनाया की रोज की कड़ी प्रैक्टिस है। इतनी कम उम्र में नेशनल चैंपियन बनना कोई छोटी बात नहीं है।

आज पूरे उत्तराखंड को सनाया पर गर्व है। यह जीत उन हजारों बेटियों के लिए प्रेरणा है जो खेलों में अपना करियर बनाना चाहती हैं।

सनाया को "ऑल इंडिया टीवी न्यूज" की तरफ से भी बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं कि वह एक दिन ओलंपिक में भी देश के लिए गोल्ड लाए। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.