All India tv news। हल्द्वानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भोलेनाथ गार्डन इलाके में एक मकान में भीषण आग लग गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह घटना हल्द्वानी के भोलेनाथ गार्डन क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि मकान की दूसरी मंजिल पर स्थित कपड़ों के गोदाम में अचानक आग लग गई। कपड़े का गोदाम होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धुएं के गुबार दूर-दूर तक देखे गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। फायर ब्रिगेड के जवान आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।
राहत की बात यह है कि इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और लोगों को आग वाली जगह से दूर रहने की अपील की है।

