expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

पहाड़ की पीड़ा: चौंकुड़ा गाँव में घास काटते समय पैर फिसला, महिला ने तोड़ा दम।


All India tv news। पहाड़ की एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर से आज का बुलेटिन शुरू कर रहे हैं। उत्तराखंड के कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से बेहद दुखद खबर आई है, जहाँ घास लेने गई एक महिला की खाई में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई है। 

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा चौंकुड़ा गाँव, कर्णप्रयाग विधानसभा का है।जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी दयवन सिंह (ताड़ी) रोज की तरह अपने मवेशियों के लिए जंगल में घास लेने गई थीं। घास काटते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरीं।

खाई इतनी गहरी और खतरनाक थी कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। परिजनों और ग्रामीणों को जब घटना का पता चला तो मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सावित्री देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी।

बता दें कि उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में आज भी महिलाएं अपने परिवार और मवेशियों के लिए जान जोखिम में डालकर जंगलों और खतरनाक पहाड़ी रास्तों से घास लाने को मजबूर हैं। यह हादसा एक बार फिर पहाड़ की महिलाओं के कठिन जीवन की सच्चाई को उजागर करता है।

इस घटना के बाद से पूरे चौंकुड़ा गाँव में मातम पसरा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.