expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

उत्तराखंड पुलिस में ऐतिहासिक बदलाव: 26 साल बाद बदला लोगो और ध्येय वाक्य, 'मित्रता, सेवा, सुरक्षा' की जगह अब ‘कर्म सत्यं शौर्यम्’।


All India tv news। देहरादून: उत्तराखंड पुलिस की पहचान में अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। राज्य गठन के लगभग 26 साल बाद पुलिस का आधिकारिक लोगो बदलने के साथ ही उसका पुराना ध्येय वाक्य भी बदल दिया गया है। सालों से चली आ रही टैगलाइन ‘मित्रता, सेवा, सुरक्षा’ की जगह अब उत्तराखंड पुलिस का नया ध्येय वाक्य ‘कर्म सत्यं शौर्यम्’ होगा।
नए लोगो में दिखेगी उत्तराखंड की अनूठी झलक :-
पुलिस के इस नए लोगो को बेहद खास और राज्य की संस्कृति व भौगोलिक पहचान को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें उत्तराखंड के गौरव 'हिमालय' और पवित्र 'नदी' को दर्शाया गया है। इसके साथ ही नए लोगो में शौर्य, सम्मान और सत्यनिष्ठा के प्रतीकों को भी शामिल किया गया है, जो पुलिस बल के साहस और कर्तव्यनिष्ठा को प्रदर्शित करते हैं। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य पुलिस की कार्यशैली को एक नई ऊर्जा और आधुनिक पहचान देना है।
वर्दी से लेकर सरकारी दस्तावेजों तक दिखेगा नया रूप :-
यह नया लोगो और ध्येय वाक्य अब हर जगह उत्तराखंड पुलिस की नई पहचान बनेगा। इसे पुलिसकर्मियों की वर्दी, पुलिस के वाहनों, सभी थानों व कार्यालयों और आधिकारिक दस्तावेजों पर प्रमुखता से इस्तेमाल किया जाएगा।
6 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे औपचारिक शुरुआत :-
इस ऐतिहासिक बदलाव की औपचारिक प्रस्तुति आगामी 6 नवंबर 2026 को देहरादून में होने जा रही है। इस दिन आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड पुलिस को 'राष्ट्रपति पुलिस कलर' प्रदान करेंगे। इसी गौरवशाली अवसर पर पुलिस के इस नए लोगो और नए ध्येय वाक्य ‘कर्म सत्यं शौर्यम्’ को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.