All India tv news। देहरादून/उत्तरकाशी:
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास आज सुबह एक तेज रफ्तार इनोवा कार (UK08 TA 6040) अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए सीधे भागीरथी नदी में जा समाई। इस भीषण दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। वहीं दो अन्य यात्रियों के नदी के तेज बहाव में लापता होने की आशंका जताई जा रही है।

गंगोत्री दर्शन के लिए जा रहे थे यात्री :-
मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए सभी लोग गुजरात के रहने वाले हैं और वे इनोवा कार से गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे। यह गाड़ी हरिद्वार में पंजीकृत है। धारा कुंड से करीब 20 मीटर आगे डबरानी की ओर कार अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सीधे नदी में जा गिरी।

SDRF और पुलिस का सर्च ऑपरेशन :-
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) और 108 आपातकालीन सेवा की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव दल ने नदी के तेज बहाव और पत्थरों के बीच फंसे चार शवों को बाहर निकाल लिया है। रेस्क्यू टीम ने एक गंभीर रूप से घायल युवक को बचाकर तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पानी के तेज करंट के बीच लापता दो अन्य लोगों की तलाश के लिए गोताखोरों और जल पुलिस की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

परिवहन विभाग अलर्ट, जांच के आदेश :-
इस बड़े हादसे के बाद जिला प्रशासन और परिवहन विभाग भी पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मजिस्ट्रेट जांच और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है। चूंकि वाहन हरिद्वार में कमर्शियल तौर पर पंजीकृत है, इसलिए इस हादसे ने पर्वतीय मार्गों पर विभागीय निगरानी, फिटनेस और ओवरस्पीडिंग को लेकर एक बार फिर बड़ी चर्चा छेड़ दी है। प्रशासन मृतकों के परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास कर रहा है।