expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

दिवाली से पहले महाराष्ट्र FDA का महा-ऐक्शन: मिलावटी पतंजलि घी समेत 9 करोड़ का माल जब्त, 16 गिरफ्तार!


All India tv news। त्योहारों का सीजन शुरू होते ही मिलावटखोरों का धंधा भी जोरों पर आ जाता है, लेकिन इस बार प्रशासन बेहद सख्त है। दिवाली से ठीक पहले महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन यानी FDA ने मिलावटखोरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। 

मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक FDA ने राज्यभर में ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए करीब 9 करोड़ रुपये की खाद्य सामग्री जब्त की है। इस बड़ी कार्रवाई में नामचीन ब्रांड पतंजलि का गाय का घी भी जांच के घेरे में आया है, जिसे मिलावट और गलत ब्रांडिंग के शक में सीज किया गया है। प्रशासन ने अब तक 13 FIR दर्ज की हैं और 16 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। आइए आपको बताते हैं इस महा-ऑपरेशन की पूरी डिटेल। 

दिवाली के त्योहार पर जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर महाराष्ट्र एफडीए काल बनकर टूटा है। एफडीए के आयुक्त तुकाराम मुंढे के सख्त निर्देश पर विभाग ने राज्यभर में जाल बिछाया। सबसे बड़ी कार्रवाई छत्रपति संभाजीनगर में हुई, जहां पतंजलि आयुर्वेद के सुपर डिस्ट्रीब्यूटर 'मेसर्स दिव्य महावितरक' के गोदाम पर छापा मारा गया। यहां से 2,279.7 लीटर पतंजलि गाय का घी जब्त किया गया है, जिस पर गलत ब्रांडिंग और मिलावट का संदेह है। विभाग ने इसके सैंपल लेकर लैब टेस्ट के लिए भेज दिए हैं। 

कार्रवाई यहीं नहीं रुकी; भिवंडी में एवेन्यू सुपरमार्ट्स से करीब 1.44 लाख किलो खाद्य तेल और सतारा-ठाणे में भारी मात्रा में मिलावटी चावल, दालें और गुड़ जब्त किया गया है। मुंबई से लेकर अमरावती तक, नियमों और स्वच्छता मानकों की धज्जियां उड़ाने वाले 19 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस तुरंत सस्पेंड कर दिए गए हैं। एफडीए ने साफ कर दिया है कि त्योहारों के इस सीजन में मिलावटखोरी को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.