expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

UKSSSC की बड़ी परीक्षा स्थगित! 15 नवंबर वाली 553 पदों की भर्ती परीक्षा टली, हाईकोर्ट के आदेश के बाद नया शुद्धि-पत्र जारी।

All India tv news। उत्तराखंड के लाखों बेरोजगार युवाओं के लिए इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 15 नवंबर 2026 को होने वाली बड़ी भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, रायपुर, देहरादून की ओर से 04 नवंबर 2026 को विज्ञप्ति / शुद्धि-पत्र संख्या: 2654 जारी किया गया है।

आपको बता दें, आयोग ने विज्ञापन संख्या: 80 / उ०अ०से०च०आ० / 2026 दिनांक 31.08.2026 द्वारा उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में कम्प्यूटर सहायक, प्रवर सहायक / वरिष्ठ सहायक, निबन्धन लिपिक, कनिष्ठ सहायक व अन्य (समूह-ग) के कुल 553 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति प्रकाशित की थी।

आयोग के परीक्षा-कार्यक्रम के अनुसार इन पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा 15 नवंबर 2026 को प्रस्तावित थी। लेकिन अब माननीय उच्च न्यायालय, नैनीताल के आदेश के बाद यह परीक्षा टाल दी गई है।

क्या है वजह?
लोकोमोटर दिव्यांगता के अन्तर्गत Spinal Deformity (SD) & Spinal Injury (SD) के संबंध में रिट याचिका संख्या: 2464 / 2026 में दिनांक 06.10.2026 को पारित निर्णय के अनुपालन में आयोग ने 15.11.2026 की प्रस्तावित लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया है।

आयोग के सचिव (एन०एस० डुंगरियाल) द्वारा जारी इस आदेश में साफ कहा गया है कि नई परीक्षा तिथि की सूचना बाद में अलग से दी जाएगी।

तो जो अभ्यर्थी 15 नवंबर की परीक्षा की तैयारी में लगे थे, वो अब नई तिथि का इंतजार करें। अपनी तैयारी को रुकने न दें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.