All india tv news । जानवरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि आए दिन कोई ना कोई मानव जानवरों के द्वारा मारा जाता है। बात शहर की हो या गांव की।शायद अब आदमी की जान जानवरों से ज्यादा बड़ी हो गई है।
जानवरों के जानलेवा हमलों के कारण 2020 से अब तक चार सौ से ज्यादा मानव मारे जा चुके हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लैंसडाउन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के अंतर्गत लालपुर क्षेत्र के जंगलों में घास लेने गई महिलाओं के समूह पर हाथी में हमला कर दिया जिससे एक महिला की मौत हो गई,और बाकी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डीएफओ दिनकर तिवारी के अनुसार हादसा मंगलवार सुबह करीब ग्यारह बजे के आसपास हुआ। लालपुर गांव की पांच महिलाएं अपने मवेशियों के लिए घास लेने जंगल में जा रही थी। जैसे ही महिलाएं घर से कुछ दूरी पर पहुंची ही थी तभी अचानक एक हाथी ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। जान बचाने के लिए जैसे ही महिलाएं घर की तरफ भाग रही थी। महिलाओं में से एक को हाथी ने मार दिया लेकिन चार महिलाएं वहा से भाग निकली जिससे उनको चोट भी आई है।
हादसे के दौरान लक्ष्मी चौधरी (48) पत्नी सुनील चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि घायलों में अनिता देवी(42) पत्नी मुकेश, बागेश्वरी देवी (31) पत्नी कली राम, सुनीता जखवाल(40) पत्नी सुनील जखवाल, सुमन(37) पत्नी अजय कुमार को चोटे आई है। घायलों का इलाज चल रहा है।
गांव में हादसे के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। https://chat.whatsapp.com/GsMvCdx2UNQCPxlBsxKY31
All India TV News: https://t.me/+BIqql1i2uW0xNDNl
All India TV News: https://youtube.com/@allindiatvnews7197

