All india tv news । देहरादून। गेस्ट टीचर अपनी मांग को लेकर देहरादून शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने पर बैठे थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धरना स्थल पर अपने प्रीतिनिधि के रूप में OSD किशोर भट्ट को भेजा। सीएम प्रतिनिधि ने धरना स्थल पर धरने पर बैठ गेस्ट टीचरों से मुलाकात कर उन्हें दो से तीन दिन का समय मांगा है। ओएसडी किशोर भट्ट ने आश्वासन दिया है कि ज्वाइनिंग के समय जो भी कमी रह गई है। उनका समाधान करते हुए 2 या तीन दिन में जियो निकाला दिया जायेगा। लेकिन आप सभी टीचर अपने स्कूलों में जाकर बच्चों का एक उज्जवल भविष्य बनाए। इससे सरकार की तरफ से पूरा सहयोग मिलेगा।
सीएम के साथ बैठक करने के बाद गेस्ट टीचरों को आश्वासनदिया गया जिसके बाद टीचरों का मनोबल बढ़ने के बाद गेस्ट टीचरों ने 8 दिनों से चले आ रहे धरने को समाप्त कर दिया। धरना स्थल पर मौजूद गेस्ट टीचरों में अध्यक्ष अभिषेक भट्ट , कार्यकारणी अध्यक्ष अभिषेक जोशी, महामंत्री दौलत जगुरी, मीडिया प्रभारी जितेंद्र गौड़ आदि सभी गेस्ट टीचर मौजूद थे।
https://chat.whatsapp.com/GsMvCdx2UNQCPxlBsxKY31
All India TV News: https://t.me/+BIqql1i2uW0xNDNl
All India TV News: https://youtube.com/@allindiatvnews7197

