All india tv news। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने बुलाई हाई लेवल बैठक। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में आरटीपीसीआर टेस्ट बढ़ाने के साथ ही चारों मेडिकल कॉलेजों में जीनोम सिक्वेंसिंग लैब की स्थापना की जा चुकी है साथ ही दून मेडिकल कॉलेज में जीनोम सिक्वेंसिंग की टेस्टिंग भी शुरू हो गई है। कोरोना महामारी की आहट को देखते हुये राज्य में वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये है।
केन्द्र सरकार से तीन लाख प्रिकॉशन डोज उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
अनुमति मिलते ही यहां पर भी जीनोम सिक्वेंसिंग लैब शुरू हो जायेगी। उन्होंने डॉ.धन सिंह रावत ने ये भी बताया कि प्रदेश में अभी में कुल 22 हजार 428 ऑक्सीजन सिलेंडर, 86 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांटएवं 9 हजार 743 आक्सीजन कॅन्सेनट्रेटर क्रियाशील है।
प्रदेश के राजकीय चिकित्सालयों में 762 आईसीयू बेड, 1 हजार 32 वेंटिलेटर तथा 8 हजार 189 ऑक्सीजन सपोर्ट बेड उपलब्ध हैं।
साथ ही 11 राजकीय जांच केन्द्रों पर प्रतिदिन लगभग 15 हजार आरटीपीसीआर जांच की सुविधा तरह पूरी उपलब्ध है।
बैठक में सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश, निदेशक स्वास्थ्य डॉ.विनीता शाह, निदेशक एनएचएम डॉ. सरोज नैथानी,डॉ. पंकज सिंह, डॉ. मीतू शाह, सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
https://chat.whatsapp.com/GsMvCdx2UNQCPxlBsxKY31
All India TV News: https://t.me/+BIqql1i2uW0xNDNl
All India TV News: https://youtube.com/@

