शिक्षक दिवस के अवसर पर सीएम धामी ने बढ़ाई शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार की धनराशि।


All India tv news । उत्तराखंड के देहरादून में स्थित राजभवन में आज शिक्षक दिवस के आवसर पर राज्य के 17 शिक्षकों को "शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक" पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) द्वारा पुरस्कृत 17 शिक्षकों में प्रारंभिक शिक्षा के 10, माध्यमिक शिक्षा के 06 और प्रशिक्षण संस्थान से 01 शिक्षक को सम्मानित किया गया। शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक सम्मान कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अपने वक्तव्य में सीएम धामी ने पुरस्कार की धनराशि 10,000 से बढ़ाकर 21,000 करने की घोषणा की है। 

 सभी सम्मानित शिक्षकों का विवरण इस प्रकार है:-

 प्रारंभिक शिक्षा से सम्मानित होने वाले शिक्षकों में आशा बुडाकोटी (पौड़ी गढ़वाल),  संजय कुमार कुकसाल (उत्तरकाशी), ऊषा गौड़ ( देहरादून), संजय कुमार (हरिद्वार), उत्तम सिंह राणा (टिहरी) ,  रवीश चंद्र पंचौली (चंपावत), सुरेश चंद्र सती (बागेश्वर), गंगा आर्य (पिथौरागढ़), डाॅ. आशा बिष्ट (नैनीताल) शामिल हैं। 

माध्यमिक शिक्षा से लोकेंद्रपाल सिंह (उत्तरकाशी), संजय कुमार (देहरादून), दमयंती चंद (पिथौरागढ़), त्रिभुवन चंद (बागेश्वर),  डाॅ. प्रभाकर जोशी (अल्मोड़ा), निर्मल कुमार (ऊधमसिंह नगर) के अतिरिक्त निर्मल कुमार व डाॅ. शैलेंद्र सिंह धपोला प्रशिक्षण संस्थान से शामिल किया गया है। 

आल इंडिया टीवी न्यूज की तरफ से सभी सम्मानित शिक्षकों को पुरस्कार की बधाई व शुभकामनाएं। 

Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।