All India tv news। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के घर में ख़ुशी का माहौल, छोटे भाई का हुआ भारतीय सेना में प्रमोशन।सीएम योगी के छोटे भाई शैलेंद्र बिष्ट गढ़वाल रेजिमेंट में अब सूबेदार मेजर के पद पर प्रोमोट हो गए हैं।भारतीय सेना में सूबेदार मेजर का पद रेजिमेंट की गैर-कमीशन अधिकारियों का सबसे उच्च पद होता है। इस समय शैलेंद्र बिष्ट चीन सीमा से लगने वाले माणा बॉर्डर पर लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तैनात है। अधिकारियों के अनुसार पहाड़ी सीमाओं की रक्षा के लिए सैनिकों के रूप में सेवा करने के लिए गढ़वाल स्काउट यूनिट द्वारा विशेषकर स्थानीय लोगों की भर्ती की जाती है। चीनी सेनाओं द्वारा घुसपैठ के खतरों की परिस्थितियों के कारण इन सीमाओं की सुरक्षा अति महत्वपूर्ण हैं।
Follow us on👇
हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।
हमसे फेसबुक पर जुड़े।
हमसे टेलीग्राम पर जुड़े।