राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

कमिश्नर कर सकेंगे अधिकारियों के तबादले और निलंबन।

 

   






All India tv news। उत्तराखंड में कमिश्नरों को अधिकारियों के तबादले का अधिकार दे दिया गया है। उत्तराखंड शासन द्वारा विधिवत तरीके से गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के कमिश्नरों को नायब तहसीलदार, तहसीलदार का तबादला करने के अधिकार दे दिए हैं। अभी कुमाऊँ मंडल के कमिश्नर आईएएस दीपक रावत हैं और गढ़वाल मंडल के कमिश्नर आईएएस विनय शंकर पांडे हैं। वर्तमान में दोनों मंडलों के कमिश्नरों द्वारा अपने स्तर पर सीधे तबादलों के अतिरिक्त अन्य प्रशासनिक अधिकारों का उपयोग किया जा रहा था।जिस पर  राजस्व परिषद द्वारा इसपर प्रश्न चिन्ह लगाने पर शासन की ओर से कमिश्नरों से जवाब तलब किया गया था। प्रश्नों के जवाब में दोनों कमिश्नरों द्वारा किसी अधिकार का कोई जिक्र नहीं किया गया। इसी को मद्दैनजर रखते हुए शासन ने अब कमिश्नरों को अपने अधीन अधिकारियों के तबादलों का विधिवत अधिकार देने के साथ ही नायब तहसीलदार, तहसीलदार के विरुद्ध किसी भी प्रकार की प्रशासनिक कार्यवाही के रूप में निलंबित करने का अधिकार भी दिया गया है।

Follow us on👇

हमसे व्हाट्सऐप पर जुड़े।

हमसे फेसबुक पर जुड़े।

हमसे टेलीग्राम पर जुड़े।