expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।

श्री राम भक्त श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा।
श्री शांताकारम् हनुमत मंदिर, बसोली पट्ठर,सल्ट, उत्तराखंड। 9050463700

उत्तराखंड में शॉर्ट सर्किट से 3 मकान राख; लाखों का नुकसान।


 


All India tv news ।  उत्तरकाशी जिले की मोरी तहसील के सुदूरवर्ती गुराड़ी गांव में मंगलवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और तीन आवासीय भवनों को अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। जब तक ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़ते, तब तक लपटों ने घरों को पूरी तरह घेर लिया था। सूचना मिलने के बावजूद, गांव की भौगोलिक स्थिति के कारण दमकल विभाग की टीमें समय पर नहीं पहुंच सकीं, जिससे ग्रामीण अपने स्तर पर ही आग बुझाने का प्रयास करते रहे।

इस अग्निकांड में तीनों मकानों में रखा सारा सामान, नकदी, अनाज और मवेशियों का चारा जलकर राख हो गया है। प्रभावित परिवारों को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।

स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है और प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन ने राजस्व विभाग को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं ताकि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द मुआवजा मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.