expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

देवभूमि में मंडराया संकट: मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, इन जिलों में गिरेगी बिजली और होगी भारी बारिश


All India tv news। उत्तराखंड में रहने वाले और वहां की यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक बेहद जरूरी और बड़ी खबर आ रही है। देवभूमि उत्तराखंड में अगले पांच दिन भारी पड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने राज्य में अगले 5 दिनों तक मौसम खराब रहने की आशंका जताते हुए 'येलो अलर्ट' जारी कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली चमकने और अत्यधिक तीव्र बारिश होने की संभावना जताई गई है। आइए जानते हैं मौसम विभाग का पूरा पूर्वानुमान।

उत्तराखंड में मानसून का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के कई हिस्सों में आज यानी 28 अगस्त को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। राजधानी देहरादून के साथ-साथ रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी के कई इलाकों में बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश दर्ज की गई।
29 अगस्त का हाल:-
मौसम विभाग की मानें तो कल यानी 29 अगस्त को पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी जिलों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। इन जिलों के अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक तेज बारिश और भारी वज्रपात (आकाशीय बिजली) गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
30 अगस्त की बड़ी चेतावनी:-
30 अगस्त को बारिश का दायरा और बढ़ जाएगा। देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, चमोली और नैनीताल जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा, राज्य के सभी 13 जिलों में कुछ स्थानों पर तेज गर्जना के साथ बिजली चमकने और बौछारें पड़ने की आशंका है।
31 अगस्त को कहां बरसेगी आफत:-
महीने के आखिरी दिन यानी 31 अगस्त को भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इस दिन देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.