All India tv news। उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, UKSSSC ने समूह 'ग' के 553 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है।
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, देहरादून द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 80 / 2026, दिनांक 31 अगस्त 2026 के अनुसार विभिन्न विभागों में सीधी भर्ती की जाएगी।
महत्वपूर्ण तारीखें :-
विज्ञापन प्रकाशन:- 31 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू:- 08 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि:- 07 अक्टूबर 2026
आवेदन में संशोधन:- 12 से 14 अक्टूबर 2026 तक
लिखित परीक्षा की संभावित तिथि:- 15 नवंबर 2026
कुल 553 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें कंप्यूटर सहायक, कनिष्ठ सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रवर सहायक, निबन्धन लिपिक, टेलीफोन ऑपरेटर, अहलमद, स्टोर कीपर और लेखपाल जैसे पद शामिल हैं।
पदों का विवरण:-
1. कंप्यूटर सहायक (सचिवालय) - 09 पद - वेतनमान: 25,500 से 81,100 (लेवल-4)
2. कनिष्ठ सहायक / डाटा एंट्री ऑपरेटर (राजस्व परिषद) - 03 पद - लेवल-4
3. प्रवर सहायक / वरिष्ठ सहायक (ब्रिडकुल) - 01 पद - लेवल-4
4. निबन्धन लिपिक (स्टाम्प एवं निबंधन विभाग) - 55 पद - वेतनमान: 21,700 से 69,100 (लेवल-3)
5. कनिष्ठ सहायक (परिवहन विभाग) - 42 पद - लेवल-3
6. कनिष्ठ सहायक (पर्यटन विकास परिषद) - 12 पद - लेवल-3
और भी कई विभागों में बाकी पद हैं। इच्छुक अभ्यर्थी "www.sssc.uk.gov.in" पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ हाईस्कूल प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की दोनों तरफ की कॉपी, और आरक्षण से संबंधित प्रमाण-पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा।
ये उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। अगर आप भी तैयारी कर रहे हैं तो 8 सितंबर से आवेदन शुरू हो रहे हैं, समय पर अपना फॉर्म भर दें।


