expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 12 प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट ।





All India tv news। उत्तराखंड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर। उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। गृह विभाग ने 12 PPS अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं।


उत्तराखंड शासन, गृह अनुभाग-1 द्वारा संख्या-1077/XX(1)-2026 के तहत दिनांक 4 सितंबर, 2026 को स्थानांतरण / तैनाती आदेश जारी किया गया है। सचिव शैलेश बगौली द्वारा जारी आदेश में प्रांतीय पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों को अतिरिक्त पद से संभाग-4 में उल्लिखित पद पर जनहित / रिक्त के सापेक्ष तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है।

किसका कहां हुआ ट्रांसफर? पूरी लिस्ट देखिए -

1. प्रमोद कुमार: अपर पुलिस अधीक्षक नगर, काशीपुर से अपर पुलिस अधीक्षक नगर, रुद्रपुर

2. स्वतंत्र कुमार सिंह: अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात सेक्टर, देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक, देहात-2, देहरादून

3. मनोज कत्याल: अपर पुलिस अधीक्षक, हल्द्वानी, नैनीताल से उपसेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर

4. उत्तम सिंह नेगी: अपर पुलिस अधीक्षक, ऊधमसिंहनगर से अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात सेक्टर देहरादून

5. हरबंस सिंह: अपर पुलिस अधीक्षक, अल्मोड़ा से अपर पुलिस अधीक्षक, हल्द्वानी, नैनीताल

6. शेखर चंद्र सुयाल: अपर पुलिस अधीक्षक, देहात, हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक, देहात नगर

7. श्रीमती अंशु बडोला: अपर पुलिस अधीक्षक, ए.टी.ओ, हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक, अप्पर एवं यातायात, ऊधमसिंहनगर

8. अमित कुमार: अपर पुलिस अधीक्षक, नैनीताल से अपर पुलिस अधीक्षक, टिहरी

9. राजेश कुमार भट्ट: पुलिस अधीक्षक, सतर्कता, मा. उच्च न्यायालय, उत्तराखंड, नैनीताल से अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय

10. निखिलेश कुमार सिंह: सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर से पुलिस अधीक्षक, सतर्कता, मा. उच्च न्यायालय, उत्तराखंड, नैनीताल

11. अभय सिंह: अपर पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार ग्रामीण

12. दीपक सिंह: अपर पुलिस अधीक्षक, टिहरी से अपर पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार नगर

आदेश में कहा गया है कि उक्त सभी अधिकारीगण अतिशीघ्र कार्यभार ग्रहण कर कार्यभार प्रमाणक की प्रति पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है। इस लिस्ट में कई अहम जिलों के अपर पुलिस अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.