expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

कोटद्वार की बेटी का कमाल: राष्ट्रीय फुटबॉल स्पर्धा में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी पावनी।

 




All India tv news। कोटद्वार/देहरादून:

उत्तराखंड के कोटद्वार की रहने वाली प्रतिभावान खिलाड़ी पावनी का चयन उत्तराखंड की जूनियर गर्ल्स फुटबॉल टीम में हुआ है। वह छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित डॉक्टर तालीमेरेन आओ राष्ट्रीय फुटबॉल स्पर्धा (Dr. Talimeren Ao National Football Championship) में देवभूमि का गौरव बढ़ाएंगी। 
रोमांचक मुकाबलों का शेड्यूल :-
टूर्नामेंट में उत्तराखंड की टीम का सफर आज यानी मंगलवार से शुरू हो रहा है, जहाँ टीम अपना पहला मुकाबला त्रिपुरा के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद उत्तराखंड की टीम:
  • 17 सितंबर: सिक्किम के खिलाफ भिड़ेगी
  • 21 सितंबर: चंडीगढ़ से सामना होगा
  • 23 सितंबर: भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) की मजबूत टीम से मुकाबला करेगी
कोटद्वार में खुशी की लहर :-
ग्रस्तानगंज निवासी स्वर्गीय गंगाराम और माता मंजू देवी की सुपुत्री पावनी वर्तमान में जी०जी०आई०सी कोटद्वार में कक्षा 9 की छात्रा हैं। विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका श्रीमती अनीता बिष्ट ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि पावनी एक बेहद होनहार खिलाड़ी हैं। वह इससे पूर्व भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपने स्कूल और जनपद का नाम रोशन कर चुकी हैं। पावनी की इस ऐतिहासिक सफलता से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे कोटद्वार और खेल जगत में खुशी की लहर है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.