All India tv news। हम आपको एक ऐसी महिला से मिलाने जा रहे हैं, जिन्होंने हौसले की नई परिभाषा लिख दी है। दो बच्चों की मां, आर्मी की डॉक्टर और फिर भी 122 किलोमीटर की असंभव दौड़ पूरी की।
सोचिए, माइनस डिग्री तापमान, ऑक्सीजन की भारी कमी, बर्फीले पहाड़ और पथरीले रास्ते। आम आदमी के लिए कुछ किलोमीटर चलना भी मुश्किल है, लेकिन कर्नल शिवानी ने पूरे 122 किलोमीटर का सफर तय किया।
हम बात कर रहे हैं भारतीय सेना की कर्नल शिवानी सांगवान की।कर्नल शिवानी ने दुनिया की सबसे कठिन और सबसे ऊंची अल्ट्रा मैराथन में से एक *लद्दाख सिल्क रूट अल्ट्रा - 122 KM' को सफलतापूर्वक पूरा किया है।
जैसा कि आप ट्रॉफी में देख सकते हैं, इस पर लिखा है - "The Highest Ultra Marathon In The World, 17,618 FT"। यानी 17,618 फीट की ऊंचाई पर, जहां सांस लेना भी मुश्किल होता है, वहां कर्नल शिवानी ने 122 किलोमीटर दौड़ लगाई।कर्नल शिवानी सिर्फ एक धावक नहीं हैं, वो दो बच्चों की मां हैं और भारतीय सेना में बतौर डॉक्टर देश की सेवा कर रही हैं। वर्दी की जिम्मेदारी, परिवार की जिम्मेदारी और फिर अपने जुनून के लिए समय निकालना - यही उन्हें सबसे अलग बनाता है।
उनकी यह उपलब्धि पूरे देश की महिलाओं, माताओं और युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने साबित कर दिया कि अगर हौसला हो तो कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं।
कर्नल शिवानी सांगवान की इस ऐतिहासिक दौड़ पर पूरे देश को गर्व है।


