All India tv news। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए इस वक्त की सबसे बड़ी खुशखबरी आ रही है। योगी सरकार ने सूबे के बेरोजगार युवाओं को शिक्षक बनने का एक और सुनहरा मौका दिया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने एक साथ 15,012 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती की घोषणा कर दी है और इसके लिए विस्तृत विज्ञापन भी जारी कर दिया गया है।
लेकिन उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि इस बार भर्ती प्रक्रिया में एक बड़ा नियम लागू किया गया है। अगर आपने वह गलती की, तो आप इस बड़ी भर्ती की दौड़ से बाहर हो सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है वह नियम, पदों का पूरा गणित और कौन सी तारीखें आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं।
पदों की जानकारी :-
इस महा-भर्ती के तहत कुल 15,012 पदों को भरा जाएगा, जिनमें दो अलग-अलग श्रेणियां शामिल हैं:
- सहायक अध्यापक (Assistant Teacher): कुल 12,405 पद (जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग के तहत शहरी क्षेत्रों के लिए 11,508 पद और अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से संबद्ध प्राइमरी के 897 पद शामिल हैं)।
- प्रवक्ता (PGT): कुल 2,607 पद माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत भरे जाएंगे।
सबसे बड़ा नियम: OTR है बेहद जरूरी!
आयोग ने साफ कर दिया है कि सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से पहले वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया को पूरा करना अनिवार्य होगा. अगर आपने पहले OTR नहीं किया है, तो आप मुख्य आवेदन फॉर्म नहीं भर पाएंगे। आखिरी समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए उम्मीदवारों को जल्द से जल्द OTR करने की सलाह दी गई है।
महत्वपूर्ण तारीखें :-
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए दोनों पदों की समय-सारणी अलग-अलग रखी गई है, जिसे नोट करना बेहद जरूरी है:
1. सहायक अध्यापक (Assistant Teacher) के लिए:
- आवेदन की शुरुआत: 16 सितंबर 2026 से
- फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 15 अक्टूबर 2026
- फॉर्म में सुधार (Correction window): 19 अक्टूबर 2026 तक
- लिखित परीक्षा की तिथि: 3 और 4 दिसंबर 2026
2. प्रवक्ता (PGT) के लिए:-
- आवेदन की शुरुआत: 18 सितंबर 2026 से
- फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 17 अक्टूबर 2026
- फॉर्म में सुधार (Correction window): 21 अक्टूबर 2026 तक
- लिखित परीक्षा की तिथि: 15 और 16 दिसंबर 2026
- जो भी योग्य उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट UPESSC Official Website पर जाकर नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें, अपना OTR पूरा करें और समय रहते आवेदन कर दें। क्योंकि परीक्षा में बहुत ज्यादा वक्त नहीं बचा है, दिसंबर में ही परीक्षाएं आयोजित होनी तय हुई हैं।

