expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

हल्द्वानी में सनसनी: घर के अंदर मिला युवक का शव, पत्नी ने तार से घोंटा गला, दामाद के साथ गिरफ्तार!

 


All India tv news। उत्तराखंड के हल्द्वानी से इस वक्त की एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में एक घर के अंदर 29 वर्षीय युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के हापुड़ निवासी अमन ठाकुर के रूप में हुई है। 

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार शुरुआत में मामला संदिग्ध लग रहा था, लेकिन पुलिस की तत्परता और शुरुआती जांच में जो खुलासा हुआ है, उसने सबको चौंका दिया हैअमन ठाकुर की मौत कोई प्राकृतिक मौत या आत्महत्या नहीं, बल्कि उसकी बेरहमी से की गई हत्या है, और इस हत्या का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि उसकी अपनी पत्नी पर लगा है। 
हल्द्वानी के जवाहर नगर में उस समय चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई, जब एक बंद कमरे के भीतर 29 वर्षीय अमन ठाकुर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही बनभूलपुरा थाना पुलिस और आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश शुरू की। 
पुलिस जांच में जो सच सामने आया, उसने पारिवारिक रिश्तों को तार-तार कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, अमन ठाकुर की हत्या किसी बाहरी शख्स ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी ने की है। बताया जा रहा है कि पत्नी को अपने पति अमन पर अवैध संबंधों का शक था, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। 
तार से घोंटा गला, दामाद भी शामिल: -
शुरुआती पुलिस तफ्तीश और पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी महिला ने तार से गला घोंटकर अमन को मौत के घाट उतार दिया। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने में महिला के दामाद ने भी उसका साथ दिया। वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी और उसके दामाद, दोनों को हिरासत में ले लिया है और उनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। 
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही इस पूरे हत्याकांड का आधिकारिक तौर पर पूरी तरह खुलासा कर दिया जाएगा। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर आपसी शक और घरेलू कलह के खौफनाक अंजाम को सामने ला दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.