expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

एशियन गेम्स 2026: भारतीय बेटियों का स्वर्णिम इतिहास, श्रीलंका को 147 रनों से रौंदकर जीता पहला GOLD मेडल!


All India tv news। इस वक्त खेल जगत से एक बहुत बड़ी और बेहद गौरवपूर्ण खबर सामने आ रही है।
आईची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्ड मेडल का खाता खुल गया है। हमारी महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए देश को इस सीजन का पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। 

फाइनल के महामुकाबले में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने श्रीलंका को एकतरफा मैच में 147 रनों के विशाल अंतर से धूल चटा दी है। इसके साथ ही भारत ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार 'गोल्डन' कब्जा जमाया है। 


 मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने एशियाई खेलों के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने महज 45 गेंदों में 79 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। उनका बखूबी साथ निभाया शेफाली वर्मा ने जिन्होंने 48 रन बनाए। वहीं आखिरी ओवरों में ऋचा घोष ने सिर्फ 22 गेंदों में नाबाद 49 रन कूटकर टीम का स्कोर 3 विकेट पर 216 रन पहुंचा दिया। इसी पारी के दौरान स्मृति मंधाना ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 11,000 रन भी पूरे कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
217 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। पूरी लंकाई टीम सिर्फ 69 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए, जबकि शेफाली, श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी ने 2-2 विकेट लेकर श्रीलंका की कमर तोड़ दी। 
इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है और सोशल मीडिया पर देश की इन गोल्डन बेटियों को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.