expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

पिथौरागढ़ में भालू का आतंक: घास काटने गई महिला पर जानलेवा हमला।


All India tv news। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मानव और वन्यजीव संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला
पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग विकासखंड से सामने आया है, जहां पांखू क्षेत्र के डाडल गांव में एक भालू ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। 

पहाड़ में रोज़मर्रा की ज़िंदगी कितनी जोखिम भरी है, यह इस घटना से साफ समझा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार शाम करीब 5 बजे, गांव की 52 वर्षीय चंपा देवी जब घर के पास घास काटने गई थीं, तभी झाड़ियों में छिपे भालू ने उन पर अचानक हमला कर दिया। भालू ने महिला के पैर को बुरी तरह चबा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। 
चीख-पुकार सुनकर डाडल गांव के लोग तुरंत लाठी-डंडों के साथ मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने एकजुट होकर भारी शोर मचाया, जिसके बाद भालू महिला को छोड़कर जंगल की तरफ भाग निकला। घायल चंपा देवी को तुरंत जिला अस्पताल बागेश्वर ले जाया गया, जहां फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। 
स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले कुछ समय से डाडल और मसूरिया क्षेत्र में 4 भालू शावकों के साथ घूमते देखे गए हैं, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर भालुओं को आबादी से दूर करने की मांग की है। हालांकि, घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वन्यजीवों की निगरानी के लिए क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.