All India tv news। देश के लाखों युवाओं और अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत भरी खबर। केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि अग्निवीरों का 4 साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही उनके लिए स्थायी नौकरी का इंतजाम कर दिया जाएगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अग्निवीरों का पहला बैच जनवरी 2027 में सेवानिवृत्त होने जा रहा है। इस बैच में करीब 19 हजार अग्निवीर हैं। इसके बाद मार्च-अप्रैल 2027 में वायुसेना और नौसेना के बैच भी रिटायर होंगे।
पहले योजना थी कि 25% को सेना में ही दोबारा भर्ती कर लिया जाएगा और बाकी घर चले जाएंगे, लेकिन अब सरकार ने बड़ा बदलाव किया है।
केंद्र सरकार का नया प्लान क्या है?
1. 25% का मेरिट लिस्ट से स्थायीकरण: जिन 25% अग्निवीरों को स्थायी करना है, उनकी मेरिट लिस्ट कार्यकाल पूरा होने से पहले ही जारी कर दी जाएगी। इसके लिए आंतरिक परीक्षा प्रक्रिया पूरी कर मेरिट बनेगी।
2. बाकी 75% के लिए पक्की नौकरी: शेष 75 फीसदी अग्निवीरों के लिए सरकार ने अर्धसैनिक बलों, पुलिस और अन्य महकमों में स्थायी नियुक्ति का रास्ता खोल दिया है।
गृह मंत्रालय ने इसके लिए एक डेडिकेटेड Ex-Agniveer Wing बनाया है और एक विशेष पोर्टल के जरिए उनकी नियुक्ति का काम किया जाएगा।
कहां-कहां मिलेगी नौकरी?
- गृह मंत्रालय ने CAPF - BSF, CRPF, CISF, ITBP, SSB और असम राइफल्स में 50% पदों का आरक्षण Ex-Agniveers के लिए कर दिया है।
- उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों ने पुलिस, PAC और फायर सर्विस में 20% क्षैतिज आरक्षण देने का ऐलान किया है।
- रेलवे और अन्य वर्दीधारी सेवाओं में भी विकल्प दिया जाएगा। अग्निवीर अपनी पसंद का बल चुन सकेंगे।
क्या छूट मिलेगी?
सरकार ने बताया है कि Ex-Agniveer को:
- ऊपरी आयु सीमा में 3 साल की छूट, पहले बैच को 5 साल की छूट
- Physical Test (PST/PET) और लिखित परीक्षा से छूट मिलेगी।
पहला बैच अभी सेवा में है, लेकिन सरकार चाहती है कि कोई भी अग्निवीर बेरोजगार न रहे और कार्यकाल खत्म होने से पहले ही उनकी अगली नौकरी तय हो जाए।

