All India tv news। सल्ट से इस वक्त की एक बहुत ही दुखद और बड़ी खबर सामने आ रही है। रामनगर से देघाट जा रही एक बस में एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना 'देघाट वाली बस संख्या Uk19 PA 0168 में हुई, जो सुबह 9:00 बजे रामनगर से रवाना हुई थी। बस अपने तय समय पर सुबह 11:00 बजे मरचुला पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मरचुला पहुंचने के बाद मृतक ने चाय और नाश्ता किया था।
नाश्ता करने के बाद, कुपि बैंड के पास अचानक उस व्यक्ति को दिल का दौरा (अटैक) पड़ा। अटैक इतना गंभीर था कि जब तक उन्हें कोई चिकित्सीय सहायता मिल पाती, उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
शुरुआती खबरों के अनुसार, मृतक व्यक्ति 'पीपना' के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई और शिनाख्त शुरू कर दी है। इस दुखद हादसे के बाद मृतक के गांव 'पीपना' में भी शोक की लहर है।

