All India tv news। अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र से युवाओं के लिए शानदार खबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सल्ट के द्वारा मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है।
यह दौड़ दिनांक 19 सितंबर 2026, सुबह 9:30 बजे आयोजित होगी।
आयु सीमा –18वर्ष से 30वर्ष
मार्ग:-
शुरुआत - बस स्टैंड, भवाली से
समापन - तहसील चौक तक
संघ का उद्देश्य युवाओं में फिटनेस, अनुशासन और राष्ट्रभावना को जागृत करना है। पहाड़ की वादियों के बीच यह दौड़ युवाओं के जोश को नया आयाम देगी।
पुरस्कार वितरण:-
आयोजकों ने प्रतिभागियों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे हैं -
- प्रथम स्थान: ₹3100
- द्वितीय स्थान: ₹2100
- तृतीय स्थान: ₹1100
- चौथा व पाँचवाँ स्थान: ₹500-500
सबसे खास बात - सभी प्रतिभागी युवाओं को मेडल प्रदान किए जाएंगे और दौड़ के बाद सभी बच्चों हेतु रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था भी की गई है।
तो सल्ट के सभी युवा तैयार हो जाइए, 19 सितंबर सुबह 9:30 बजे भबाली बस स्टैंड पहुंचिए और इस मिनी मैराथन का हिस्सा बनिए।

