All India tv news। अल्मोड़ा जिले के सल्ट ब्लॉक से इस वक्त की बड़ी खबर। क्षेत्र पंचायत सल्ट की 8 सितंबर को होने वाली महत्वपूर्ण बैठक को स्थगित कर दिया गया है।
क्षेत्र पंचायत सल्ट, अल्मोड़ा कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह जानकारी दी गई है। जिसमें पत्रांक 843/क्षे0पं0बै0/2026-27 दिनांक 03.09.2026 में बताया गया है कि जिला अधिकारी अल्मोड़ा के कार्यालय पत्र संख्या 1797/ग्रा0सा0/क्षेत्र पंचायत/रोस्टर/2026-27 दिनांक 23.03.2026 के क्रम में इस कार्यालय के पत्र संख्या 804/क्षे0पं0बै0/2026-27 दिनांक 24.08.2026 के द्वारा दिनांक 08.09.2026 को क्षेत्र पंचायत की बैठक आहूत की गई थी। लेकिन अब अपरिहार्य कारणों से इस बैठक को स्थगित किया जाता है। नवीन तिथि पृथक से अवगत करायी जायेगी।
गौरतलब है कि इस बैठक में 20 विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा होनी थी, जिसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।
तो सल्ट क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के लिए यह जरूरी सूचना है कि 8 सितंबर की बैठक अब नहीं होगी। नई तारीख का इंतजार करें।

