expr:class='data:blog.pageType' id='mainContent'>

प्रो० सतपाल सिंह बिष्ट बने कुमाऊँ विश्वविद्यालय के नए कुलपति, राज्यपाल ने जारी किया आदेश।



देहरादून/नैनीताल:
उत्तराखण्ड के उच्च शिक्षा विभाग से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट को कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति की ओर से इस सम्बन्ध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:
  • तीन वर्ष का कार्यकाल: प्रो० सतपाल सिंह बिष्ट कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि या अगले आदेश (जो भी पहले हो) तक इस पद पर बने रहेंगे।
  • संवैधानिक शक्तियों का प्रयोग: यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-1973 (यथाप्रवृत्त उत्तराखण्ड राज्य) की धारा-12 की उपधारा (1) के तहत की गई है।
  • पुराना आदेश निरस्त: नए कुलपति की नियुक्ति के साथ ही अंतरिम व्यवस्था को लेकर 31 अगस्त, 2026 को जारी पिछला आदेश (संख्या: 33216/जी० एस० (शिक्षा)/C3-7(VI)/2025) तत्काल प्रभाव से निरस्त (अतिक्रमित) कर दिया गया है।
प्रो० बिष्ट की इस नियुक्ति के बाद विश्वविद्यालय के प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों में और तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.