All India tv news। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहाँ गुलदार की बढ़ती आवाजाही और खौफ को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। यमकेश्वर क्षेत्र में लगातार दिख रहे गुलदार की दहशत के कारण बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 10 सितंबर को कई स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है।
खंड शिक्षा अधिकारी कुशाल सिंह तोलिया के आदेशानुसार, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सभी प्रभावित स्कूल प्रबंधनों को ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था संचालित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
इन स्कूलों में रहेगी छुट्टी:
प्रशासन द्वारा जिन प्रमुख स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है, उनमें शामिल हैं:
प्रशासन द्वारा जिन प्रमुख स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है, उनमें शामिल हैं:
- प्राथमिक विद्यालय बडोली बड़ी
- प्राथमिक विद्यालय जामल
- प्राथमिक विद्यालय रणचूला
- प्राथमिक विद्यालय उमरोली
- प्राथमिक विद्यालय दमराड़ा
- प्राथमिक विद्यालय कांडा
- प्राथमिक विद्यालय मंजेड़ा
- प्राथमिक विद्यालय आवई
- राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय (राउप्रावि) जिया दमराड़ा
- जनता इंटर कॉलेज, यमकेश्वर
आपको बता दें कि यमकेश्वर के रिहायशी इलाकों और इन विद्यालयों के आसपास पिछले कुछ दिनों से गुलदार की सक्रियता काफी बढ़ गई थी, जिससे अभिभावकों और बच्चों में भारी डर का माहौल था। वन्यजीवों के इस खतरे को भांपते हुए शिक्षा विभाग ने यह एहतियाती कदम उठाया है। स्थानीय प्रशासन ने ग्रामीणों और बच्चों को भी अकेले सुनसान रास्तों पर न जाने और सतर्क रहने की अपील की है।
